Crime Chhattisgarh News: मुर्गा काटने वाले हथियार से किया था हमला, फरार आरोपी गिरफ्तार

छग

Update: 2024-05-31 05:55 GMT

जांजगीर-चांपा Janjgir-Champa News। जिले में पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर लोहे के कत्ता से जान से मारने की नीयत से हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें युवक चुनमाटी के दिन डीजे में नाच रहा था, इस दौरान आरोपी ने हमला कर दिया था। घटना मुलमुला थाना Mulmula Police Station क्षेत्र के ग्राम जेवरा की है।

chhattisgarh news जानकारी के अनुसार, ग्राम जेवरा के रहने वाले घायल सुनील कश्यप और आरोपी शत्रुहन केवंट दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। इसी बात को लेकर आरोपी शत्रुहन केवट पुरानी रंजिश रखता था। घायल सुनील कश्यप के पिता ने मुलमुला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया था।

दरअसल, 8 मई को पड़ोसी के घर में शादी Marriage के लिए रात 10 बजे में चुनमाटी में जा रहे थे। इसमें मोहल्ले के अन्य युवक और सुनील भी डीजे में नाचते हुए जा रहा था। इस बीच शत्रुहन केवंट आया और अपने हाथ में मुर्गा काटने वाला लोहे का कत्ता रखा हुआ था। पुरानी रंजिश को लेकर सुनील कश्यप को गाली गलौज दे रहा था।

इसी दौरान जान से मारने की धमकी देते हुए अपने हाथ में रखे लोहे के कत्ता से हमला कर दिया, जिससे सुनील कश्यप को गंभीर रूप से चोट आई। पामगढ़ अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया मगर हालत गंभीर होने पर बिलासपुर रेफर किया गया था। सुनील कश्यप का इलाज जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी शत्रुहन केवट को उसके घर में होने की सूचना मिलने पर हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ की, जहां आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया। घायल सुनील कश्यप की चोट गंभीर प्रवृति का होने पर धारा 324, 307 जोड़ी गई। आरोपी शत्रुहन केवंट को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। घटना में प्रयुक्त लोहे का कत्ता को बरामद किया गया है।

Tags:    

Similar News

-->