असिस्टेंट महिला लोको पायलट सस्पेंड, बिलासपुर ट्रेन हादसे पर एक्शन

Update: 2025-11-18 05:08 GMT

बिलासपुर। जिले के गतौरा के पास इसी महीने के 4 नवम्बर को बड़ा ट्रेन हादसा सामने आया था। कोरबा से बिलासपुर आ रही एक मेमू ट्रेन गतौरा सेक्शन में सामने चल रही मालगाड़ी से जा टकराई थी। इस हादसे में अबतक मुख्य पायलट समेत 14 लोगों की मौत हो चुकी है।

रेलवे ने इस हादसे की जाँच के लिए कमेटी का गठन किया है। दूसरी तरफ सीआरएस की जांच भी जारी है। जांच और पड़ताल के बीच रेलवे ने बड़ा कदम उठाते हुए मेमू ट्रेन की असिस्टेंट लोको पायलट रश्मि राज को सस्पेंड कर दिया है। रश्मि राज का यह सस्पेंशन फ़िलहाल सीआरएस के जाँच तक जारी रहेगा। इस हादसे में रश्मि राज भी गंभीर तौर अपर जख्मी हुई है, जिसका इलाज अस्पताल में जारी है।

रेलवे विभाग की तरफ से जारी जाँच के बीच एक सीनियर अफसर को जबरन छुट्टी पर भेज दिया गया है। यह अधिकारी रेल विभाग के डीओपी एम आलम है। एम आलम ने ही मेमू के ऑपरेशन में लोको पायलट की ड्यूटी लगाई थी। वही एम आलम के पद पर टीआरडी विवेक कुमार को तैनात किया गया है।

Tags:    

Similar News

null