सहायक सेल्समैन की मौत, ट्रक ने कुचला

छग

Update: 2026-01-18 03:52 GMT

महासमुंद। बसना थाना क्षेत्र के ग्राम सिरको के शासकीय उचित मूल्य राशन दुकान में एक हृदयविदारक हादसा हो गया। यहां चावल खाली करने आए एक अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से 82 वर्षीय सहायक सेल्समैन गजेंद्र तांडी की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि ट्रक की टक्कर से दुकान का लोहे का ग्रिल गेट और दीवार भी ढह गई।

बसना पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम करीब 4:40 बजे राशन दुकान में चावल की आपूर्ति करने ट्रक (सीजी 04 जेबी 8699) पहुंचा था। चावल खाली होने के बाद सहायक सेल्समैन गजेंद्र तांडी राशन केंद्र से बाहर ट्रक के पीछे के साफ-सफाई कर रहे थे। इसी दौरान ट्रक अनियंत्रित होकर तेजी से पीछे (रिवर्स) हुआ। बुजुर्ग गजेंद्र को संभलने का मौका ही नहीं मिला और ट्रक उन्हें कुचलते हुए सीधे दुकान के लोहे के गेट और दीवार से जा टकराया। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल 108 एंबुलेंस और बसना पुलिस को सूचना दी। गंभीर रूप से घायल गजेंद्र तांडी को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना ले जाया गया। डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक गजेंद्र तांडी।

Tags:    

Similar News

null