कांग्रेस कार्यकर्ताओं के हमले में घायल बीजेपी कार्यकर्ताओं से अरुण साव ने की मुलाकात

Update: 2023-03-25 11:27 GMT

रायपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के डीकेएस अस्पताल जाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के हमले में घायल युवा मोर्चा के कार्यकर्ता कृष्णा यादव से मुलाकात की. उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए चल रहे इलाज की जानकारी ली। परिवारजन से भी मुलाकात कर कहा घबराने की जरूरत नही हम साथ है।

बता दें कि भाजपा के संजय श्रीवास्तव, अमित साहू समेत दर्जनों भाजपाइयों पर गैर जमानती धाराओं में केस दर्ज हुआ है। जिन भाजपा कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज हुआ है उनमें अमित मेशरी शाह, अर्पित सूर्यवंशी, संजय श्रीवास्तव, गोविन्दा गुप्ता, तुषार चोपड़ा, गुंजन प्रजापति, गोलू शाह, शरद राठौर, रितेश मोहरे, प्रखर मिश्रा, साजन कुमार, विकास मित्तल, अमितेश नामदेव, विजय लहवानी, जय शर्मा, आर्यन शुक्ला, सत्यम पाण्डे, विभोर सिंग ठाकुर , मनीष साहू, महेश सिंग पाल, गौतम साहू, अनिल शर्मा, मनीष पंजवानी, आकाश शर्मा, समीर फरीकार, रविन्द्र ठाकुर, बिट्टू, गौतम महानंद, और इनके 60 साथी शामिल हैं। भाजपा नेताओं पर 147-IPC, 148-IPC, 149-IPC, 294-IPC, 323-IPC, 341-IPC, 427-IPC, 506-IPC की धाराओं में केस दर्ज हुआ है।

Tags:    

Similar News

-->