नेशनल हेराल्ड विवाद पर अरुण साव का हमला- ‘कांग्रेस ने जनता की संपत्ति पर डाला कब्जा!
छग
Raipur. रायपुर। नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी और सोनिया गांधी के खिलाफ ईडी की चार्जशीट पर छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा, "नेशनल हेराल्ड में 5,000 शेयरधारक थे, जिनमें बड़े दिग्गज और स्वतंत्रता सेनानी शामिल थे। 2008 में नेशनल हेराल्ड का प्रकाशन बंद हो गया और कांग्रेस ने इसे 90 करोड़ रुपये का लोन दिया। किस कानून के तहत एक राजनीतिक पार्टी ने बैंक की तरह लोन दिया? जब नेशनल हेराल्ड ने पैसे लौटाने से इनकार कर दिया।
यंग इंडिया नाम से एक नई चैरिटेबल कंपनी बनाई गई और दिल्ली, लखनऊ, पटना, भोपाल की हजारों करोड़ रुपये की सारी संपत्तियां इसमें ट्रांसफर कर दी गईं... यह सार्वजनिक संपत्तियों को हड़पने का मामला है... चार्जशीट दाखिल हो चुकी है और मामले की सुनवाई कोर्ट में होगी... कांग्रेस के पास कहने को कुछ नहीं है, उन्हें बताना चाहिए कि यंग इंडिया ने कौन सा चैरिटेबल काम किया?... यह गबन और भ्रष्टाचार का मामला है... भ्रष्टाचारियों को बख्शा नहीं जाएगा..."