धरसीवां गुमशुदा केस में गिरफ्तारी, तीन आरोपी अरेस्ट

छग

Update: 2026-06-07 12:18 GMT

रायपुर। धरसीवां गुमशुदा केस में गिरफ्तारी हुई है, रायपुर ग्रामीण के धरसीवा थाना अंतर्गत चौकी सिलयारी में 18.04.2026 को गुमशुदा बालिका के पिता के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया, कि उसकी नाबालिग पुत्री दिनांक 17.04.2026 से गुम हो गयी है। इस पर थाना धरसीवा में 137(2) बीएनएस का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान गुमशुदा बालिका को दिनंाक 18.04.2026 को दस्तयाब किया गया व प्रक्रिया अनुसार महिला पुलिस के द्वारा बयान दर्ज किया गया, साथ ही बाल कल्याण समिति एवं न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर 183 बीएनएसएस का कलमबंद बयान दर्ज कराया गया। जिसमें बालिका के द्वारा किसी भी प्रकार अपराध होने से इंकार किया गया। इसी बीच इसी प्रकरण में नाबालिग के दादा का एक वीडियों वायरल हुआ जिसमें कथित रूप से घठित अपराध को छुपाने के लिए पैसे प्राप्त करते हुए दिखाया गया है। इस आधार पर वरिष्ठ कार्यालय के द्वारा संज्ञान लेकर अपराध की नये सिरे से विवेचना हेतु आदेशित किया गया। विवेचना के दौरान नाबालिग का कथन दर्ज किया गया, जिसमें की अपराध होना पाये जाने पर 02 मुख्य आरोपी सहित 01 अन्य आरोपी को तत्काल हिरासत में ले कर पूछताछ कर जुर्म कबूल करने पर गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में विवेचना लगातार जारी है। वायरल वीडियों की पुष्टि की जा रही है। अगर किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता पायी जाती है तो पॉक्सो के तहत् उस पर भी कार्यावाही की जावेंगी।

उपरोक्त अपराध चौकी सिलयारी थाना धरसीवा रायपुर ग्रामीण का होने से चौकी प्रभारी सिलयारी के द्वारा नाबालिग बच्ची के अपहरण जैसे संवेदनशील मामलें को केवल कानूनी नजरियें से देखा गया, जबकि ज्ञात होना चाहिए था कि प्रकरण में लगातार स्थानीय संसूचना व सामाजिक स्तर पर प्राप्त होने वाली सूचनाओं पर संज्ञान लेते हुए अपराधियों की पतासाजी की जाती, किन्तु प्रकरण की गंभीरता के आंकलन में कमियां परीलक्षित होने से चौकी प्रभारी जितेन्द्र दुबे को निलंबित कर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में संबंद्ध करते हुए प्रा.जांच आदेशित किया गया है।

Tags:    

Similar News