रायपुर। छग के पूर्व राज्यपाल अनुसुईया उइके ने सीएम साय से मुलाकात की। X में पूर्व राज्यपाल ने बताया, आज छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी से मुख्यमंत्री निवास में सौजन्य भेंट की । इस शुभ अवसर पर उन्हें मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित कीं। यह मुलाकात बेहद आत्मीय और सार्थक रही।