हाथी के हमले से एक और ग्रामीण की मौत

छग

Update: 2022-06-10 08:07 GMT

बिलासपुर। मरवाही के जंगल में एक बार फिर हाथियों की वापसी हो रही है। हाथियों के दल ने मरवाही क्षेत्र के सिवनी के जंगल में डेरा जमाया है। हाथी के हमले से मालाडांड निवासी एक ग्रामीण की मौत हो गई है। वही एक ग्रामीण का उपचार चल रहा है। मरवाही के जंगलों में बीते दिनों हाथियों ने उत्पात मचाया था। इसके बाद हाथी अचानकमार की ओर चले गए थे।

हाथियों का यह दाल वापस मरवाही के जंगल में पहुंच गया है। सिवनी के मालाडांड स्थित जंगल में हाथियों के एक दल ने ग्रामीण पर हमला कर दिया। हमले में मालाडांड निवासी बद्रीराम पनिका गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं, मालाडांड निवासी सहदेव पनिका गंभीर रूप से घायल है। उनका सेनेटोरियम में उपचार चल रहा है।

Tags:    

Similar News