Surguja. सरगुजा। आज सरगुजा संभाग के ग्राम उदयपुर में कृषि संकल्प अभियान का शुभारंभ छत्तीसगढ़ महतारी के पूजन के साथ किया। इसके पश्चात किसान बंधुओं से संवाद कर उन्हें तकनीकी कृषि पद्धतियों और केंद्र एवं राज्य सरकार की किसान हितैषी योजनाओं से अवगत कराया गया, जिससे उनकी उपज, आय और आत्मनिर्भरता में वृद्धि हो सके। कार्यक्रम में तकनीकी कृषि को अपनाकर दूसरों के लिए प्रेरणा बने उत्कृष्ट किसान बांधवों को सम्मानित किया गया और उन्नत बीजों का वितरण कर उन्हें नई फसल संभावनाओं से जोड़ा गया।
यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 'किसान कल्याण से राष्ट्र उत्थान' का मंत्र लेकर आगे बढ़ती मोदी सरकार का यही संकल्प है— समृद्ध किसान, विकसित भारत। इस अवसर पर अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, भाजपा सरगुजा के वरिष्ठ नेता राजकुमार बंसल जी, जिला पंचायत सदस्य रैमुनिया पोर्ते व राधा रवि, रामगढ़ मंडल अध्यक्ष प्रबोध सिंह एवं भाजपा जिला मंत्री राधेश्याम सिंह ठाकुर सहित बड़ी संख्या में किसान बंधु उपस्थित रहे।