Rajnandgaon. राजनांदगांव। जिले के खिलाड़ियों के लिए एक बड़ी सौगात सामने आई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडविया ने “खेलो इंडिया योजना” के तहत राजनांदगांव में 4 लेन वाले 800 मीटर के सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक के निर्माण हेतु 6.36 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। यह आधुनिक ट्रैक स्थानीय खिलाड़ियों के प्रशिक्षण और प्रदर्शन को नई ऊंचाई देने में मदद करेगा। खेलों के क्षेत्र में बेहतर बुनियादी ढांचे की दिशा में यह एक अहम कदम माना जा रहा है।
खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों और जनप्रतिनिधियों ने इस स्वीकृति पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,
केंद्रीय मंत्री
मनसुख मंडविया और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है। उम्मीद जताई जा रही है कि यह ट्रैक न केवल राज्य स्तर बल्कि राष्ट्रीय स्तर के एथलीट तैयार करने में सहायक सिद्ध होगा। जल्द ही ट्रैक निर्माण की प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है, जिससे राजनांदगांव खेल गतिविधियों का एक नया केंद्र बनकर उभरेगा।
Tags: