आंगनबाड़ी सहायिका की बेटी घर से गायब

Update: 2022-03-27 06:36 GMT

बिलासपुर। तोरवा क्षेत्र से एक किशोरी घर से अचानक गायब हो गई। इस दौरान उसकी मां पूजा करने मंदिर गई थी। वहां से लौटी तब किशोरी घर से गायब मिली। स्वजनों ने इसकी शिकायत तोरवा पुलिस में की है। पुलिस ने अपराध दर्ज कर किशोरी की तलाश में जुटी है। पुलिस आसपस के लोगों से पूछताछ कर रही है।

तोरवा के धोबी मोहल्ला किराना दुकान के सामने रहने वाली महिला इलाके के एक आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका के पद पर कार्यरत हैं। इसके साथ ही वह घरेलू काम भी करती हैं। उन्होंने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि बीते शुक्रवार को सुबह 9:30 बजे मोहल्ले में स्थित शिव मंदिर में पूजा करने गई थी। घर में उसकी 15 वर्षीय बेटी थी। महिला मंदिर में पूजा करने के बाद वापस घर पहुंची। तब उसकी बेटी गायब थी। इसके बाद उन्होंने आसपास लोगों से पूछताछ की। लेकिन उसकी बेटी के बारे में कुछ पता नहीं चला। महिला ने अपने रिश्तेदारों से भी संपर्क किया। फिर भी उसका पता नहीं चल पाया। इसके बाद तोरवा थाना में अपराध दर्ज कराया। पुलिस ने गुमशुदगी के तहत अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना में जुटी है।

Tags:    

Similar News