Anganwadi Centre: सुबह 7 से 9 बजे तक संचालित होंगे आंगनबाड़ी केंद्र

छग

Update: 2024-05-31 12:30 GMT

रायगढ़ Raigarh। ग्रीष्म काल में आगनबाड़ी केन्द्रों Anganwadi Centre के संचालन के बारे में जानकारी देते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग एल.आर.कच्छप ने बताया कि भीषण गर्मी में बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुए आंगनबाड़ी संचालन की अवधि सुबह 07 बजे से 09 तक कर दी गई है।

chhattisgarh news उन्होंने आगे बताया कि ग्रीष्म काल में आंगनबाड़ी संचालन की अवधि को 04 घण्टे निर्धारित करते हुए 01 जुलाई तक प्रात: 7 बजे से 11 बजे तक करने हेतु निर्देश जारी किया गया था। वर्तमान में भीषण गर्मी होने कारण बच्चों के स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए मात्र इस भीषण गर्मी में आंगनबाड़ी केन्द्र के संचालन का समय प्रात: 7 बजे से 9 बजे तक किया गया है। गर्मी कम होने पर पुन: 01 जुलाई तक आंगनबाडी केन्द्रों का संचालन प्रात: 7 बजे से 11 बजे तक किया जायेगा। 01 जुलाई के पश्चात आंगनबाड़ी केन्द्र संचालन का समय पूर्ववत 9.30 बजे से 3.30 बजे तक किया जायेगा।

Tags:    

Similar News

-->