नाला पार कर महिला की हाथ से मासूम छूटी

Update: 2025-07-16 12:23 GMT

सूरजपुर. नाला पार करते समय मां की गोद से गिरकर तीन माह की बच्ची पानी के तेज बहाव में बह गई. घटना की सूचना मिलते ही डीडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची है और बच्ची की तलाश में जुटी है. यह घटना सूरजपूर कोतवाली थाना क्षेत्र के मगरिहा नाला की है.

जानकारी के मुताबिक आज दोपहर 12:20 बजे सरिता पति स्वर्गीय अमर सिंह अपने 3 माह की बच्ची को गोद में लेकर मगरिहा नाला पार कर रही थी. इस दौरान अचानक पानी के तेज बहाव आने के कारण हाथ से बच्ची फिसलकर गिर गई और तेज बहाव में बह गई. इसकी सूचना पर डीडीआरएफ की टीम तत्काल घटना स्थल पहुंची. बच्ची की तलाश में टीम सर्च ऑपरेशन चला रही.

Tags:    

Similar News

null