घर से लगे तालाब में नहाने गई बुजुर्ग महिला डूबी, तैरते हुए मिली लाश

छग

Update: 2025-06-08 11:04 GMT

धमतरी। जिले के नगरी में एक बुजुर्ग महिला की तालाब में डूबने से उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामला सिहावा थाना क्षेत्र के ग्राम पंडरीपानी का है।

मिली जानाकारी के अनुसार, मृतका का नाम 72 वर्षीय मानकी बाई देवांगन पति स्व.पंचम राम देवांगन है। बताया जा रहा है कि, रविवार सुबह 9 बजे गांव के समीप स्थित तालाब में मानकी बाई नहाने गई थी। नहाने के दौरान उनका पैर फिसलकर अचानक गहरे पानी में चली गई और डूबने से उनकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि, यह बुजुर्ग महिला अपने बहू और नाती के साथ रहती थीं। रोज की तरह सुबह लगभग 9 बजे गांव के समीप व अपने घर से लगभग सौ मीटर की दुरी में स्थित तालाब में नहाने गई थी। काफी देर बाद भी नहाकर वापस घर नहीं आने पर परिजन खोज खबर करते हुए तालाब तक पहुंच कर देखें तो वहां तालाब के किनारे नहाने के लिए बनाई गईं पचरी की सीढ़ी में कपड़ा रखा हुआ था और महिला की लाश पानी में तैर रही थीं।


Tags:    

Similar News

null