अमित बघेल को गिरफ्तार किया जाएगा, रायपुर एसएसपी का बयान

Update: 2025-11-09 02:42 GMT

रायपुर। छग जोहार पार्टी के अध्यक्ष अमित बघेल को गिरफ्तार किया जाएगा। रायपुर एसएसपी ने आज इस मामले में बयान दिया है। दरअसल अमित बघेल की तत्काल गिरफ्तारी नहीं होने पर सर्व समाज ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। आंदोलन में सभी समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने भी आंदोलन को अपना समर्थन दिया है।

छत्तीसगढ़ क्रांति सेना और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रमुख अमित बघेल ने रायपुर में छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति को खंडित किए जाने के बाद विवादित बयान देते हुए कहा था कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, अग्रसेन महाराज की मूर्ति क्यों नहीं टूटती है। मछली वाले भगवान के बारे में पाकिस्तानी सिंधी क्या जानते हैं। उन्होंने हमारी छत्तीसगढ़ी महतारी के गर्दन को काटकर अपमान किया है।


Tags:    

Similar News

null