CG BREAKING: अमित बघेल आज सरेंडर कर सकते हैं, बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात

सरेंडर करने की खबर जनता से रिश्ता ने सर्वप्रथम प्रकाशित किया था.

Update: 2025-12-05 07:55 GMT

रायपुर: छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल के आज देवेंद्र नगर पुलिस स्टेशन में सरेंडर करने की उम्मीद है। पुलिस को उम्मीद है कि बड़ी संख्या में समर्थक आ सकते हैं, इसलिए कोर्ट के आस-पास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हालांकि, पुलिस ने सरेंडर से पहले ही उनकी गिरफ्तारी की तैयारी कर ली है।

बघेल आपत्तिजनक बयानों से जुड़े एक मामले में करीब 2 महीने से फरार है। इसी बीच शुक्रवार को उनकी मां का निधन हो गया। उनके शव को उनके पैतृक गांव पथरी ले जाया गया है, जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा। सरेंडर करने के बाद बघेल अपनी मां के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए बेल के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
26 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट ने अमित बघेल को कड़ी फटकार लगाते हुए उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा था कि, अपनी जुबान पर लगाम रखें। जहां-जहां FIR दर्ज है, वहां की कानूनी प्रक्रिया का सामना करें। कोर्ट ने साफ कहा था कि कोई राहत नहीं दी जाएगी और कानून अपना काम करेगा।
24 नवंबर की सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने यह भी स्पष्ट कर दिया था कि, वह FIR क्लबिंग जैसे किसी मुद्दे पर हस्तक्षेप नहीं करेगा। कोर्ट ने टिप्पणी की थी कि, पुलिस आपको अलग-अलग राज्यों में ले जाएगी। पूरे देश की सैर का आनंद लीजिए। बता दें कि अमित बघेल पिछले 26 दिनों से फरार है, उन पर 12 राज्यों में FIR दर्ज है।
कोर्ट के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिए गए हैं। बैरिकेडिंग और सुरक्षा निगरानी बढ़ा दी गई है। गिरफ्तारी के बाद तुरंत रिमांड प्रक्रिया की तैयारी है। सरेंडर की पुष्टि होते ही पुलिस उन्हें अपने कब्जे में ले सकती है।
Tags:    

Similar News

null