कथित बैगा गिरफ्तार, महिला के साथ अनाचार का आरोप

छग

Update: 2026-01-27 07:04 GMT

राजनांदगांव। झाड़फूंक के दौरान महिला को शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म करने वाले कथि​त बैगा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि कुछ समय पहले पीड़िता बीमार थी, जिसे तुमड़ीबोड़ में रहने वाले कथित बैगा गोपी श्रीवास की जानकारी मिली। पीड़िता गोपी श्रीवास के पास झाड़फूंक कराने पहुंची।

इसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी। आरोपी ने खुद को अविवाहित बताया और पीड़िता को शादी का प्रलोभन देकर लगातार उससे दुष्कर्म करता रहा। इसके बाद मारपीट और विवाद करने लगा। जिससे तंग आकर पीड़िता ने मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी गोपी श्रीवास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है। सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta . com पर।  

Tags:    

Similar News

null