कृषिमंत्री राम विचार नेताम ने लिया महंत श्रवण गिरी गोस्वामी जी का आशीर्वाद
छग
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य के कृषिमंत्री राम विचार नेताम ने आज नवा रायपुर स्थित अपने आवासीय कार्यालय में विश्वगुरु शंकराचार्य दशनाम गोस्वामी समाज, छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ पीठ के पीठाधीश्वर महंत श्रवण गिरी गोस्वामी (महंत दत्तात्रेय दशनाम गृहस्थ अखाड़ा) से सौजन्य भेंट की और पूज्य महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस आत्मीय भेंट के दौरान सामाजिक एकता, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं युवा पीढ़ी को आध्यात्मिक दिशा देने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गंभीर विचार-विमर्श हुआ। कृषिमंत्री नेताम ने समाज में आध्यात्मिक मूल्यों के प्रसार और संत समाज की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए, ऐसे संवादों को आवश्यक और प्रेरणादायक बताया। मुलाकात सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें परस्पर सहयोग और समरसता की भावना पर बल दिया गया।