कृषिमंत्री राम विचार नेताम ने श्रावण मास में पार्थिव शिवलिंग का किया रुद्राभिषेक
छग
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ के कृषिमंत्री राम विचार नेताम ने श्रावण मास की पावन बेला में नवा रायपुर स्थित शासकीय आवास में सपरिवार त्रिलोकाधिपति भगवान शिव के पार्थिव शिवलिंग का श्रद्धापूर्वक रुद्राभिषेक कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने विधि-विधान से महादेव की आराधना कर दिव्य आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने प्रार्थना की कि भगवान महादेव संपूर्ण जगत के कष्टों का नाश करें, हर मनुष्य के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाएं तथा इस पृथ्वी को कल्याणमयी बनाएं। श्रावण मास में भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व होता है और इसी परंपरा का पालन करते हुए कृषिमंत्री नेताम ने अपने निवास पर धार्मिक अनुष्ठान कर आध्यात्मिक वातावरण में भाग लिया।