कृषिमंत्री राम विचार नेताम ने पाली में जनप्रतिनिधियों से की मुलाकात

छग

Update: 2025-05-19 16:31 GMT
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने आज क्षेत्रीय प्रवास के दौरान पाली वन विश्राम गृह में नगर पंचायत पाली के अध्यक्ष अजय जायसवाल एवं वरिष्ठ भाजपा नेताओं से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर ज्ञान सिंह राजपाल, हरीश चावड़ा, मुकेश कौशिक, सोनू राजपाल, पुष्पाक सिंह, महेंद्र जायसवाल एवं योगेश सिंह भी उपस्थित रहे।


भेंटवार्ता के दौरान जनहित से जुड़े मुद्दों, स्थानीय समस्याओं एवं क्षेत्रीय विकास की संभावनाओं को लेकर सार्थक चर्चा की गई। मंत्री नेताम ने प्रतिनिधियों की बातों को गंभीरता से सुनते हुए जल्द समाधान का आश्वासन भी दिया। यह मुलाकात जनप्रतिनिधियों और शासन के बीच बेहतर समन्वय की दिशा में एक अहम पहल मानी जा रही है।
Tags:    

Similar News