बीमा क्लेम राशि मिलने के बाद पॉलिसीधारक ने प्रबंध संपादक पप्पू फरिश्ता का जताया आभार
रायपुर। स्टार हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी से बीमा क्लेम राशि मिलने के बाद पॉलिसीधारक कृष्णा छाबड़िया ने प्रबंध संपादक पप्पू फरिश्ता का आभार जताया है। ज्ञात रहे कि पिछले दिनों जनता से रिश्ता ने पॉलिसीधारक कृष्णा छाबड़िया को बीमा क्लेम राशि दिलवाने स्टार हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी की मनमानी को लेकर खबर प्रकाशित किया था। जिसके बाद 24 घंटे के अंदर स्टार हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी द्वारा पॉलिसीधारक कृष्णा छाबड़िया को बीमा क्लेम राशि जारी किया गया। आज पॉलिसीधारक कृष्णा छाबड़िया जनता से रिश्ता दफ्तर पहुंचकर प्रबंध संपादक पप्पू फरिश्ता को शाल भेंट कर धन्यवाद ज्ञापित किया है।
यह था पूरा मामला
स्टार हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी ने अपने पॉलिसीधारक को बीमा सहायता देने से इनकार कर दिया था, जब पॉलिसीधारक को ठीक समय पर सहायता की जरूरत पड़ी तो स्टार हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी बीमा सहायता देने से मुकर गया। मामला राजधानी रायपुर शहर का है। स्टार हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी से पीड़ित महिला मरीज का कृष्णा छाबड़िया है, उन्होंने बताया कि वो पिछले 3 सालों से स्टार हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी की स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी नियमित रूप से जमा की है।
हाल ही में उनकी तबीयत खराब होने पर परिजन द्वारा रायपुर स्थित वेंकटेश हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में भर्ती होने के पश्चात इलाज के लिए स्वास्थ्य बीमा कंपनी से कैशलेस सुविधा और बीमा सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया शुरू की गई, लेकिन कंपनी द्वारा लगातार अलग-अलग बहाने बनाकर सहायता देने से इनकार किया गया था। जबकि कृष्णा छाबड़िया की पॉलिसी पूरी तरह चालू है, समय-समय पर सभी प्रीमियम जमा करती रही हैं। पॉलिसीधारक के साथ किए मनमानी के खिलाफ जनता से रिश्ता में खबर प्रकाशित होने के बाद स्टार हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी ने पॉलिसीधारक को संपूर्ण बीमा सहायता राशि जारी कर दिया है।