छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में अतिरिक्त AC-3 कोच जोड़ा जाएगा, यात्रियों को मिलेगी राहत

छत्तीसगढ़

Update: 2026-05-11 18:11 GMT

Chhattisgarh छत्तीसगढ़
: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 18237/18238) में एक अतिरिक्त AC-3 कोच जोड़ने का निर्णय लिया है। इस अस्थायी व्यवस्था के तहत यात्रियों को अधिक कंफर्म बर्थ उपलब्ध कराई जाएंगी।

रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यह सुविधा 11 मई से 21 मई तक लागू रहेगी। कोरबा से अमृतसर जाने वाली छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस (18237) में यह अतिरिक्त कोच 11 मई से 19 मई तक लगाया जाएगा। वहीं, अमृतसर से बिलासपुर आने वाली ट्रेन (18238) में यह सुविधा 13 मई से 21 मई तक उपलब्ध रहेगी।

रेल प्रशासन का कहना है कि गर्मी और यात्रा के बढ़ते दबाव को देखते हुए यह कदम उठाया गया है, जिससे यात्रियों को कंफर्म सीट मिलने में आसानी होगी और भीड़भाड़ कम होगी। इस पहल से कोरबा, बिलासपुर और अमृतसर रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान समय से टिकट बुक करें और नई सुविधा का लाभ उठाएं।
Tags:    

Similar News