धमतरी। सहायक विकास खण्ड अधिकारी कलीराम साहू द्वारा नशेड़ी शिक्षक के खिलाफ लिखित कार्रवाई करके उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट भेजा गया है। दरअसल ये मामला, मगरलोड अमलीभाठा के प्राथमिक शाला की है। यहां पदस्थ शिक्षक राकेश साहू शराब के नशे में धूत होकर हर रोज स्कूल आते है और छात्र छात्राओं को बिना कुछ पढ़ाए स्कूल से गायब हो जाते है. इसकी शिकायत जब छात्रों ने अपने अपने परिजनों को की तो पालक और ग्रामीणों ने व शाला विकास समिति ने बैठक कर कई दफे शिक्षक को समझाइश भी दी, लेकिन इसके बाद भी शिक्षक के व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया।

जल्द होगी कार्रवाई - आजकल में शराबी टीचर के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है. 

Tags: