रायपुर। आज रायपुर नगर निगम आयुक्त विश्वदीप के आदेशानुसार और जोन 4 जोन कमिश्नर अरूण ध्रुव के निर्देशानुसार कार्यपालन अभियंता शेखर सिंह, सहायक अभियंता दीपक देवांगन, उप अभियंता हिमांशु चंद्राकर की उपस्थिति में नगर निगम जोन 4 नगर निवेश विभाग की टीम ने जनशिकायत सही मिलने एवं शास्त्री बाजार मुख्य मार्ग में सड़क पर कब्जा करने से यातायात बाधित होने पर जनहित में जनसुविधा हेतु नागरिको को सुगम यातायात देने अभियान चलाकर सडक पर कब्जा जमाकर व्यवसायरत 8 नागरिक ठेलो और 2 फल ठेलो को व्यवस्था सुधारने कडाई के साथ स्थल से जप्त करने की कार्यवाही की और नागरिको को मुख्य मार्ग में सुगम आवागमन उपलब्ध करवाते हुए प्राप्त जनशिकायतो का जोन स्तर पर त्वरित निदान किया।