रायपुर: रायपुर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना डीडी नगर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति खारुन नदी किनारे संदिग्ध रूप से गांजा लेकर बिक्री के उद्देश्य से खड़ा है।
मुखबिर सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां एक संदिग्ध व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सागर ध्रुवलहरे (उम्र 19 वर्ष) निवासी जिला बलौदा बाजार बताया।आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास से एक सफेद प्लास्टिक बोरी में रखे कुल 3 किलो 600 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग ₹1,80,000/- है। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध धारा 20(बी) NDPS एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया l
आरोपी
सागर धृतलहरे उर्फ राजा उम्र 19वर्ष निवासी कानाकोट पलारी ,जिला बालोदाबाज़ार
रायपुर पुलिस का आम नागरिकों से अपील
अवैध मादक पदार्थों के संबंध में किसी भी प्रकार की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समाज को नशा मुक्त बनाया जा सके।