छुईखदान में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी गिरफ्तार

छग

Update: 2026-07-04 14:01 GMT
Chhuikhadan. छुईखदान। छुईखदान (जिला केसीजी) में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सागर कुमार जोशी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपी पर शादी का झांसा देकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है, जिससे पीड़िता के गर्भवती होने की बात भी सामने आई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता द्वारा थाना छुईखदान में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, जिसमें बताया गया कि आरोपी सागर कुमार जोशी (पिता गोपी राम जोशी, उम्र 19 वर्ष, निवासी आमाघाटकादा, थाना छुईखदान, जिला केसीजी) ने नाबालिग होने की जानकारी के बावजूद उसे बहला-फुसलाकर शादी का झांसा दिया और दुष्कर्म किया। पीड़िता ने शिकायत में बताया कि इस घटना के कारण वह गर्भवती हो गई।


घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 1 जुलाई 2026 को अपराध क्रमांक 246/2026 दर्ज किया। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(2)(ड), 96 तथा POCSO एक्ट की धारा 6 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की और तकनीकी जानकारी एवं स्थानीय सूत्रों के आधार पर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को 03 जुलाई 2026 को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को 04 जुलाई 2026 को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर उपजेल सलोनी भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच अभी जारी है और सभी पहलुओं की गहनता से पड़ताल की जा रही है। स्थानीय स्तर पर इस घटना के बाद लोगों में चर्चा का माहौल है, वहीं पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऐसे मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है और आगे भी की जाएगी।
Tags:    

Similar News