बिलासपुर। कोनी क्षेत्र के सेंदरी में रहने वाले अखिलेश कोसले ड्राइवर हैं। वे सकरी क्षेत्र के घुरू में रहकर गोविंद पटेल की हाइवा को चलाते हैं। रविवार कीशाम वे हाइवा को तालाब के किनारे खड़ा कर नहाने के लिए चले गए। इसी दौरान नरेंद्र कोसले के वाहन में हेल्पर का काम करने वाले युवक ने वाहन हटाने के लिए कहा।

मना करने पर उसने ड्राइवर से गाली-गलौज करते हुए उनकी पिटाई कर दी। इस बीच नरेंद्र कोसले वहां से भाग निकला। मारपीट के बीच आसपास के लोगों ने बीच-बचाव किया। आहत ने इसकी शिकायत सकरी थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर आरोपित हेल्पर की तलाश कर रही है।

Tags: