Raipur. रायपुर। राजधानी के अग्रसेन चौक पर एक सड़क हादसे के बाद गाली-गलौच और मारपीट का मामला सामने आया है। घटना 12 अगस्त 2025 की शाम लगभग 6:25 बजे हुई, जब ब्राम्हणपारा निवासी हिरक बारमेडा अपनी पत्नी को अस्पताल से चेकअप करवाकर घर लौट रहे थे। पीड़ित के अनुसार, वे अपने वाहन एमजी विनसर (CG06HD3006) में अग्रसेन चौक के ट्रैफिक सिग्नल पर रुके थे। इसी दौरान, बाईं ओर खड़ी सुझुकी ब्रेज़ा (CG04QD6384) ने सिग्नल हरा होते ही दाईं ओर से उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।


हिरक बारमेडा ने आरोप लगाया कि हादसे के बाद ब्रेज़ा कार का चालक और उसका साथी वाहन से उतरकर उनके साथ गाली-गलौच और मारपीट करने लगे। इतना ही नहीं, उनकी पत्नी के साथ भी अभद्र व्यवहार और अपशब्द कहे गए। पीड़ित ने इस संबंध में आजाद चौक थाना प्रभारी को लिखित आवेदन दिया है। आवेदन में उन्होंने मामले की तत्काल जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई थी, हालांकि मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस अब वाहन चालक और उसके साथी की पहचान कर रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अग्रसेन चौक पर ट्रैफिक सिग्नल के बावजूद अक्सर ऐसे विवाद होते रहते हैं। CCTV फुटेज से घटना के सही हालात सामने आने की संभावना है।
Tags: