दशहरा रथ निर्माण स्थल में बिरयानी खाने लगा युवक, जमकर हुई धुनाई

छग

Update: 2025-09-23 05:08 GMT

जगदलपुर। रात में एक शराबी युवक बिरयानी और शराब लेकर सीधे सिरहासार भवन में घुस गया। वह बहुत ज्यादा नशे में था। वहां बैठकर बिरयानी खाने लगा। यह देखकर बस्तर दशहरा के लिए रथ निर्माण करने वाले कारीगरों ने उसे रस्सी से बांधा, खींचकर बाहर लाए और बेदम पिटाई कर दी। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, सिरहासार भवन के ठीक सामने ही रथ का निर्माण किया जा रहा है। भवन के अंदर जोगी बिठाई रस्म होगी। भवन में रथ निर्माण के औजार भी रखे हुए हैं। वहीं बस्तर दशहरा के रथ को आस्था का प्रतीक माना जाता है। नवरात्र की पहली रात जब एक युवक ने नशे में धुत होकर हरकतें की तो कारीगरों ने उसकी पिटाई कर दी।

कुछ ने उसपर जमकर लात-घूंसे चलाए। उसे किसी तरह भवन से बाहर निकाला गया। वहीं जब इसकी जानकारी पुलिस को मिली तो फौरन सिटी कोतवाली थाना के जवान मौके पर पहुंचे। जिन्होंने शराबी युवक को पकड़ा और उसे पुलिस थाना लेकर गए। जिसके बाद मामला शांत हुआ है। दरअसल, इसी सिरहासार भवन में बस्तर दशहरा की अन्य रस्में भी अदा की जाएगी।

Tags:    

Similar News

null