घर में खूनी संघर्ष को अंजाम देकर फंदे में लटका युवक, पत्नी और बेटे की हालत नाजुक

पढ़े पूरी खबर

Update: 2026-03-08 02:08 GMT

उत्तराखंड। चमोली जिले में एक आदमी ने अपनी पत्नी और बेटे पर बुरी तरह हमला करने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस बात की जानकारी एक पुलिस ने अधिकारी ने शनिवार को एक न्यूज एजेंसी को दी.

पुलिस ने बताया कि यह घटना ओडर गांव में हुई, जहां गजेंद्र सिंह (35) ने शुक्रवार को अपनी पत्नी लक्ष्मी देवी और बेटे मयंक पर हमला किया. जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए. गांव वाले उन्हें अस्पताल ले गए, जहां उन्हें फर्स्ट एड दिया गया और फिर देहरादून के जॉली ग्रांट अस्पताल रेफर कर दिया गया. इस बीच गांव वालों ने सिंह की तलाश की और शनिवार को गांव से पांच सौ मीटर दूर एक पेड़ से उसकी लाश लटकी हुई मिली.

देवल पुलिस पोस्ट इंचार्ज सचिन पोखरानी ने कहा कि लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. उन्होंने कहा कि पहली नजर में मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगी.

Tags:    

Similar News

null