रायपुर में महिला पर गाज गिरी, मौत

Update: 2025-09-11 10:31 GMT

रायपुर। राजधानी में आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत हो गई है, मृतका का नाम 27 वर्षीय सुशीला साहू बताया जा रहा है, बारिश से बचने के लिए खेत से लौटते समय अचानक आकाशीय बिजली गिरी, घटना में महिला की मौके पर मौत हो गई है, मुजगहन थाना क्षेत्र का मामला है। 

वहीं बिजली गिरने से रायपुर एयरपोर्ट का नेविगेशन सिस्टम बंद हो गया जिसके कारण दिल्ली से रायपुर आ रही इंडिगो की फ्लाइट नंबर 6E5138 को भोपाल डायवर्ट किया गया। फ्लाइट में कुल 170 यात्री सवार थे। फ्लाइट में दुर्ग से बीजेपी सांसद विजय बघेल और सीनियर IAS सोनमणी बोरा भी मौजूद रहे।

रायपुर एयरपोर्ट के डायरेक्टर ने बताया कि बिजली गिरने की वजह से नेविगेशन सिस्टम खराब हो गया था। 5 फ्लाइट डायवर्ट की गई हैं।

Tags:    

Similar News

null