कोरबा Korba। कोकिया नदी में नहाते समय डूबने से पतराटोली गांव की महिला की मौत हो गई। दसमेत बाई(60) पति कखनाथ धोबी नहाने लिए कोकिया नदी की तरफ गई थी। वह नदी में उतरी। इस दौरान पैर फिसलने से गहरे पानी में चली गई। chhattisgarh

chhattisgarh news महिला काफी देर तक घर नहीं लौटी तो परिवार के लोगों ने खोजबीन की। गांव के लोग भी तलाश में जुट गए। नदी के पास महिला का कपड़ा मिला। जहां नदी में तलाशी ली गई तो महिला का शव बरामद किया गया। परिजन ने इसकी सूचना कोतबा पुलिस को दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Tags: