घर के सामने सब्जी खरीद रही महिला को स्कूटी ने लिया चपेट में

छग

Update: 2025-03-30 03:21 GMT

बिलासपुर। घर बाहर सब्जी खरीद रही महिला को स्कूटी सवार तीन युवकों ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला को गंभीर चोट आई है। परिजन ने महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। भारतीय नगर निवासी रेहाना खातून गृहिणी हैं।  उनकी मां जहरून निशा घर के सामने सब्जी खरीद रही थी।

तभी रेलवे पटरी की तरफ से स्कूटी क्रमांक सीजी 10 बीबी 0870 में सवार तीन युवक तेज रफ्तार में आए और जहरून निशा को टक्कर मार दी। घटना के बाद तीनों युवक स्कूटी छोड़कर भाग निकले। इधर, हादसे में जहरून निशा को हाथ, पैर और कमर में गंभीर चोट आई। परिजन ने उन्हें तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया। रेहाना खातून ने बताया कि इलाज के बाद वे जहरून निशा चलने में असमर्थ है। रेहाना ने थाने में तीनों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

Tags:    

Similar News