नारायणपुर में ईरकभट्टी से कच्चापाल तक बनी पक्की सड़क, वीडियो

Update: 2025-10-27 08:34 GMT

रायपुर। नारायणपुर में ईरकभट्टी से कच्चापाल तक पक्की सड़क बन गई है, राज्य के गृहमंत्री विजय शर्मा ने वीडियो शेयर कर लिखा, नारायणपुर के ईरकभट्टी से कच्चापाल तक बन रही सड़क का यह दृश्य अपने आप में परिवर्तन की कहानी कहता है।

जहां कभी लाल आतंक के साए में लोग यह सोचते थे कि क्या यहां कोई कदम रख भी पाएगा, आज वहां सड़क बन रही है — विकास की राह खुल रही है। यह सब हमारी सुरक्षा बलों की वीरता, समर्पण और बस्तर के लोगों के विश्वास का परिणाम है। उन्होंने न सिर्फ नक्सलवाद पर विजय पाई है, बल्कि बस्तर की जनता दिल भी जीता हैं।


Tags:    

Similar News