सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर कल निकलेगी पदयात्रा

छग

Update: 2025-11-13 14:47 GMT
Raipur. रायपुर। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर रायपुर में कल 14 नवम्बर 2025 को भव्य “यूनिटी मार्च” का आयोजन किया जाएगा। यह मार्च देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय एकजुटता का संदेश देगा। यह पदयात्रा दोपहर 3 बजे शासकीय जे.आर. दानी शाला से प्रारंभ होकर कालीबाड़ी चौक, कोतवाली चौक, आजाद चौक, तात्यापारा, राठौर चौक, गुरुनानक चौक, स्टेशन रोड, फाफाडीह चौक, पीली बिल्डिंग, पाटीदार भवन होते हुए सरदार वल्लभभाई पटेल चौक, टिंबर मार्केट में संपन्न होगी।


प्रमुख चौकों पर महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण भी किया जाएगा। इस यूनिटी मार्च में जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, विद्यार्थी, खिलाड़ी और शहर के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में शामिल होंगे। कार्यक्रम में “आत्मनिर्भर भारत संकल्प” के साथ नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई जाएगी। जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर आयोजित इस “यूनिटी मार्च” में शामिल होकर देश की एकता, अखंडता, बंधुत्व और भाईचारे का संदेश देने की अपील की है।
Tags:    

Similar News