शादी समारोह के बीच भीड़-भाड़ जगह में लायसेंसी रायफल से हवाई फायर, एक्शन में पुलिस
रायपुर न्यूज.
रायपुर: महादेव घाट रायपुरा में शादी कार्यक्रम के हवाई फायर करते हुए वीडियो सोशल मीडिया में वीडियो वायरल हुआ है, जो वायरल वीडियों के अवलोकन से दीपक सिंह एवं अन्य व्यक्तियों के द्वारा शादी समारोह, के बीच अत्यधिक भीड़भाड़ जगह में अपने लायसेंसी रायफल से द्वारा जानबूझकर अपने लायसेंसी रायफल से फायर करते हुए दिखाई दे रहा है, जो दीपक सिंह एवं अन्य व्यक्तियों का कृत्य लापरवाही पूर्वक लायसेंसी रायफल के लायसेंस के शर्तों का उल्लंघन करना है, जो की प्रथम दृष्टया धारा 125, 3(5) बीएनएस एवं धारा 30 आयुध अधिनियम का अपराधिक कारित करना पाये जाने से दीपक सिंह व अन्य के विरूद्ध थाना डीडी नगर में अपराध क्रमांक 313/26 धारा 125, 3(5) बीएनएस एवं धारा 30 आयुध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
रायपुर में एक शादी समारोह के दौरान कथित हर्ष फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। वीडियो सामने आने के बाद छत्तीसगढ़ की कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू करने की बात कही है।