तेज रफ्तार बाइक और कार की टक्कर, दो युवकों की दर्दनाक मौत

छत्तीसगढ़.

Update: 2025-12-21 13:25 GMT
पत्थलगांव: जशपुर जिले में एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जब​कि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना पत्थलगांव थाना क्षेत्र की है। जहां एक तेज रफ्तार बाइक और कार की भिड़ंत हो गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि मौके पर ही बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया और शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Tags:    

Similar News

null