सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर रायपुर में 'रन फार यूनिटी' पदयात्रा का भव्य आयोजन
छग
Raipur. रायपुर। लौह पुरुष और भारत के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर भाजपा जिला रायपुर ने ‘रन फार यूनिटी’ पदयात्रा का भव्य आयोजन किया। यह पदयात्रा 14 नवंबर को दोपहर 3 बजे दानी स्कूल से शुरू होकर फाफाडीह स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा तक आयोजित की गई। इस पदयात्रा में भाजपा संगठन के प्रदेश, जिला, मंडल के साथ-साथ सैकड़ों युवाओं, माताओं, बहनों और आम नागरिकों ने हिस्सा लिया। पदयात्रा मार्ग में कोतवाली चौक, कंकाली पारा चौक, तात्यापारा चौक, ललिता चौक, राठौड़ चौक और स्टेशन रोड शामिल थे। पदयात्रा के दौरान देशभक्ति धुनों और भारत माता के जयकारों के बीच छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा झंडा लिए हिस्सा लिया। इससे पूरे मार्ग में उत्साह और जोश का माहौल बना रहा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर पश्चिम के विधायक राजेश मूणत, रायपुर उत्तर के विधायक पुरंदर मिश्रा, रायपुर दक्षिण के विधायक सुनील सोनी, धरसीवां विधायक अनुज शर्मा, भाजपा जिला रायपुर अध्यक्ष रमेश ठाकुर सहित अनेक वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी उपस्थित रहे। जवाहर नगर मंडल के अध्यक्ष संदीप जंघेल और मीडिया प्रभारी प्रणीत जैन ने पदयात्रा का राठौड़ चौक में भव्य स्वागत किया। स्वागत में मंडल के पदाधिकारियों ने पुष्प वर्षा कर और विशिष्ट जनों को रंग-बिरंगे पुष्पों की माला पहनाकर सम्मानित किया। सरदार पटेल के जयकारों और वंदे मातरम के नारों से पूरा चौक गूंज उठा।
कार्यक्रम में मंडल के कई पदाधिकारी भी उपस्थित थे, जिनमें ततापारा वार्ड पार्षद और जोन 7 अध्यक्ष श्वेता विश्वकर्मा, मंडल महामंत्री रमेश शर्मा, उपाध्यक्ष साजन श्रीवास, नीलू तलमेल, चंद्रेश शाह, पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश पांडे, अर्पित सूर्यवंशी, शंकर साहू, प्रियंका साहू, सरोज गुरूगोसाईं, पूनम सोनी, वेणुका शुक्ला, मनीष शर्मा, रिखी राम श्रीवास, कुशल गेंडेकर, कौशल जंघेल शामिल थे। पदयात्रा का समापन फाफाडीह स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा के समक्ष आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुआ। इस कार्यक्रम के माध्यम से भाजपा ने सरदार पटेल के विचारों और एकता के संदेश को आम जनता तक पहुँचाने का प्रयास किया। इस भव्य आयोजन ने राजधानी रायपुर में एकता, देशभक्ति और जनसक्रियता का संदेश फैलाया और युवाओं तथा जनता को सरदार पटेल के आदर्शों से प्रेरित किया।