राखी से पहले मिला सम्मान और स्नेह का उपहार, महतारी वंदन से सशक्त हुआ परिवार
छग
Baloda Bazar-Bhatapara. बलौदाबाजार भाटापारा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ उनके परिवारों की जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। योजना से मिलने वाली नियमित आर्थिक सहायता महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता, सम्मान और आत्मविश्वास का आधार बन रही है। ग्राम बिटकुली की मंजू ध्रुव भी ऐसी ही महिला हैं, जिन्होंने शासन की योजनाओं और स्व-सहायता समूह से जुड़कर अपने परिवार को आर्थिक संबल प्रदान किया है।
मंजू बताती हैं कि उन्हें महतारी वंदन योजना के अंतर्गत प्रतिमाह एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता मिल रही है। स्व-सहायता समूह से होने वाली आय और महतारी वंदन योजना से प्राप्त राशि का उपयोग वे घरेलू आवश्यकताओं को पूरा करने में कर रही हैं। रक्षाबंधन पर्व से पहले महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त प्राप्त होने से उनके परिवार में खुशी का माहौल है। समय से पहले राशि मिलने से रक्षाबंधन की खुशियां और भी बढ़ गई हैं। यह राशि उनके लिए केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि एक भाई की ओर से बहनों के लिए सम्मान और स्नेह का उपहार है। मंजू कहती हैं - “इस रक्षाबंधन पर हमारे विष्णु भैया ने हम सभी बहनों को बहुत खूबसूरत तोहफा दिया है। रक्षाबंधन से पहले 31वीं किस्त मिलने से हमारी खुशियां दोगुनी हो गई हैं। इसके लिए मैं हमारे विष्णु भैया को दिल से धन्यवाद देती हूं।”