रायपुर: अन्य व्यक्ति के आधार कार्ड को आईडी प्रूफ के लिए दुरुपयोग करने वाला आरोपी को किया गया गिरफ्तार। आरोपी के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 244/25 धारा 319(2) BNS अपराध किया गया है पंजीबद्ध।
प्रार्थीया द्वारा लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि उनके नाम के आधार कार्ड का अज्ञात व्यक्ति द्वारा दुरुपयोग कर छल किया गया है रिपोर्ट पर थाना गंज रायपुर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, विवेचना दौरान संबंधित होटल के सीसीटीवी फुटेज एवं आगंतुक रजिस्टर में अंकित मोबाइल नंबर का तकनीकी विश्लेषण कर आरोपी का पतासाजी कर मिलने पर थाना लाया गया पूछताछ पर अपना नाम संभव जैन निवासी सप्रे स्कूल के सामने मस्जिद गली थाना सिटी कोतवाली का रहने वाला बताया एवं घटना के संबंध में पूछताछ पर जुर्म स्वीकार किया कि आरोपी से घटना में प्रयुक्त एक मोबाइल जप्त किया गया है आरोपी को धारा सदर में गिरफ्तार किया गया है
गिरफ्तार आरोपी संभव जैन पिता पीयूष जैन उम्र 19 साल सप्रे स्कूल के पास मस्जिद गली थाना कोतवाली रायपुर
रायपुर में फर्जी आधार कार्ड देकर एक युवक ने होटल में ऐश किया है। ऐश करने के बाद उसने पेमेंट नहीं किया। जिसके बाद होटल संचालक ने पेमेंट के लिए आधार कार्ड पर दिए नंबर पर संपर्क किया, तो कॉल एक युवती के पास पहुंचा। बातचीत के दौरान पता चला कि युवक ने जो आधार कार्ड दिया था वह उस युवती का था। युवती ने इस मामले की शिकायत गंज थाने में दर्ज कराई है।
अंकिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह तेलीबांधा इलाके में रहती हैं। 20 सितंबर को वह घर पर थी। कभी शाम के 6:30 बजे गंज थाना इलाके के होटल रियान इन से फोन आया। फोन पर होटल संचालक ने बताया कि आपका बिल बकाया है। इस पर अंकिता ने कहा कि वह उस होटल में कभी ठहरी ही नहीं है। इसके जवाब में होटल संचालक ने उसे एक आधार कार्ड की फोटो कॉपी भेजी, जो अंकिता की थी।
अंकिता के आधार कार्ड में उसके पिता का मोबाइल नंबर दर्ज था। इसी आधार कार्ड को युवक ने होटल में पहचान पत्र के रूप में जमा किया था। अंकिता का कहना है कि उसे नहीं पता कि यह आधार कार्ड युवक के पास कैसे पहुंचा। फिलहाल, युवती ने आईडी कार्ड के दुरुपयोग और धोखाधड़ी के मामले में गंज थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इस मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है।