इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने, युवक को रस्सी से बांधकर बेरहमी से पीटा

छत्तीसगढ़

Update: 2026-05-11 18:18 GMT
Jahpur जशपुरछत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के पत्थलगांव क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बागबहार थाना क्षेत्र के झारपारा गांव में दो परिवारों के बीच चल रहे पुराने विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक युवक को रस्सी से बांधकर बेरहमी से पीटा गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोग युवक को रस्सी से बांधकर लात-घूंसों और लाठी-डंडों से मारते हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि आसपास मौजूद लोग केवल देखते नजर आ रहे हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

बताया जा रहा है कि दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था, जो अचानक हिंसा में बदल गया। घटना के सामने आने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है और पुलिस निगरानी बढ़ा दी गई है।
Tags:    

Similar News