एक कॉल खींच ले गई मौत की ओर, डैम में डुबा युवक

पढ़े पूरी खबर

Update: 2025-11-06 09:32 GMT

नारायणपुर। बिंजली डैम घूमने गये युवक की डूबने से मौत हो गई। युवक अपने दोस्तों के साथ डेम पहुंचा था। इसी बीच उसके मोबाइल पर फोन आया, बात करते करते युवक डैम में गिर गया और गहरे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई।

दरअसल, थाना भरंडा क्षेत्र में 5.11.2025 को लगभग 15 से 15:30 बजे के मध्य बिंजली डैम क्षेत्र में एक दुखद दुर्घटना हुई। मृतक कुमुद सोनानी पिता शंकर सोनानी (40 वर्ष) निवासी डीएमकेओ कालोनी कोंडागांव (वर्तमान पता नयापारा नारायणपुर) अपने कुछ साथियों के साथ बिंजली डेम घूमने गया था।

सभी डैम में नहाने के बाद साथ भोजन करने डेम किनारे बैठे थे। इसी दौरान कुमुद सोनानी के मोबाइल पर फोन आने से वह बातचीत करते हुए उठकर आगे बढ़ा और अनियंत्रित होकर गहरे पानी में चला गया, जिसके कारण डूबने से उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया गया। आज सुबह लगभग 9:30 बजे युवक के शव को बरामद कर लिया गया। साथ ही थाना में मर्ग दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। शव का पंचायतनामा एवं आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Tags:    

Similar News

null