बलौदाबाजार भाटापारा: जिले के ग्राम अर्जुनी की रहने वाली चमेली निषाद के लिए इस बार का रक्षाबंधन कुछ खास है। महतारी वंदन योजना की 30वीं किश्त की राशि मिलने से चमेली के चेहरे पर खुशी है। वह कहती हैं कि इस बार रक्षाबंधन पर भाई के लिए राखी खरीदने के लिए किसी से उधार नहीं लेना पड़ेगा। पहले आर्थिक तंगी के कारण त्योहार मनाने के लिए भी उधार लेना पड़ता था, लेकिन अब हर महीने मिलने वाली सहायता से उन्हें अपने परिवार की छोटी-बड़ी जरूरतें पूरी करने में सहारा मिल रहा है।
दो बेटों की मां चमेली ने बताया कि अपने परिवार के साथ मेहनत-मजदूरी और समूह से जुड़कर काम करती हैं। उनके दोनों बेटे सरस्वती शिशु मंदिर, अर्जुनी में पढ़ाई कर रहे हैं। चमेली भावुक होकर कहती हैं “इस बार रक्षाबंधन अच्छे से मनाएंगे। महतारी वंदन की राशि से अपने भाई के लिए राखी खरीदूंगी। पहले पैसे नहीं होते थे तो उधार लेना पड़ता था, लेकिन अब अपने पैसों से त्योहार की खुशियां मनाएंगे। विष्णु भैया के सुशासन में हम महिलाएं बहुत खुश हैं।”
महतारी वंदन योजना की यह राशि चमेली के लिए सिर्फ आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि आत्मसम्मान के साथ अपने परिवार और त्योहार की खुशियां मनाने का संबल बन गई है।
Tags: