सूरजपुर में दो अलग-अलग जगहों से 84 किलो गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

छग

Update: 2025-06-23 16:50 GMT
Surajpur. सूरजपुर। जिले में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। जयनगर और प्रेमनगर पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कुल 84 किलो 350 ग्राम गांजा जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद नशीले पदार्थ की कुल कीमत लगभग 25 लाख 30 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

पहला मामला जयनगर थाना क्षेत्र का है, जहां ग्राम जमदेई में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को देखकर बोलेरो चालक ने वाहन मोड़कर भागने की कोशिश की। पीछा कर बोलेरो (CG 12 BC 3785) को रोका गया, जिसमें सवार ओमप्रकाश बसोर (24) और मोतीलाल बसोर (40), निवासी ग्राम चांदो, को गिरफ्तार किया गया। जांच में वाहन से 80 किलो गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत करीब 24 लाख रुपये है। एक आरोपी बोलेरो से कूदकर फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।

दूसरा मामला प्रेमनगर थाना क्षेत्र का है। मुखबिर की सूचना पर ग्राम सरसताल निवासी शशिभूषण दुबे (45) को 4 किलो 350 ग्राम गांजा के साथ पकड़ा गया। वह सिरमिना-कोरबा मार्ग से पैदल घर लौट रहा था, तभी पुलिस ने उसे रोका और तलाशी में गांजा मिला। जब्त गांजे की कीमत 1 लाख 30 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने दोनों मामलों में धारा 20(B), 20(B)(2)(C), 29 NDPS एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है और आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया चल रही है।
Tags:    

Similar News