बेड में सो रही 8 साल की बच्ची गायब, परिजनों को अपहरण की आशंका

छग

Update: 2025-04-13 12:16 GMT

मुंगेली। जिले में बीती रात 8 साल की मासूम बच्ची के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है. दरअसल, बच्ची अपनी मां के साथ घर के आंगन में रात को सो रही थी. इसी दौरान अज्ञात शख्स ने बच्ची का अपहरण कर लिया. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है.

जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला लोरमी के कोसाबाड़ी गांव का है. अपहृत बच्ची की मां ने बताया कि बीती रात करीब 2 बजे उनकी निंद खुली तो तब देखा कि उनकी बच्ची बिस्तर में मौजूद नहीं थी. उन्होंने बच्ची को इधर उधर ढूंढी लेकिन बच्ची का कोई पता नही चला. जिसके बादपरिजनों ने लोरमी थाने में इसकी सूचना दी.

वहीं बच्ची के चाचा खिलावन गिरी का कहना है कि कल घटना के समय घर के आंगन में अपहृत बच्ची अपने मां और विकलांग पति के सांथ सो रही थे. जहां पांच बच्चों में दो बच्चे पुराने घर में सो रहे थे और दो बच्चे जिस घर के आंगन से बच्ची का अपहरण हुआ, वहां सो रहे थे.


Tags:    

Similar News