बेमेतरा। ग्राम गर्रा के पास तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे वाहन में बैठी 8 महिलाएं घायल हो गई। घटना को देख ग्रामीण तत्काल मदद के लिए दौड़े। जहां वाहन में दबी महिलाओं को बाहर निकाला गया।

संजीवनी 108 वाहन से सभी घायल महिलाओं को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई। बताया कि पिकअप वाहन में महिलाओं को लेकर बिलासपुर जिले के ग्राम टेमरी ले जा रहे थे। इसी दौरान ग्राम गर्रा के पास हादसा हो गया।

यह खबर अभी-अभी ब्रेक हुई है. इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें. साथ ही हमारी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए देखते रहे जनता से रिश्ता.

Tags: