रायपुर में 7 साल का बच्चा लापता, मामले की जांच में जुटी पुलिस

बड़ी खबर

Update: 2022-07-06 16:34 GMT

रायपुर। राजधानी से बड़ी खबर सामने आ रही है जिसमें हिमालियन हाइट्स बिल्डिंग से एक बच्चे की लापता होने की खबर सामने आई है। राजेंद्र नगर थाना प्रभारी ने मामले में जानकारी देते हुए बताया है कि बच्चे की उम्र 8 साल की है जिसे उसी के पिता लोकेश सिंह जो कि दिल्ली में काम करते है वो एक गाडी में ले जाते दिखा है।


पुलिस ने मामले की जांच भी शुरू कर दी है। और सभी रास्तों के सीसीटीवी फुटेजों को खंगाल रही है। पुलिस ने बताया कि पति-पत्नी का विवाद चल रहा है। जिसके चलते दोनों अलग रहते है। बच्चे को हिमालयन हाइट्स न्यू राजेन्द्र नगर से अपने साथ अपनी सफेद कलर की कार में ले जाने की पूरी संभावना है लोकेश सिंह सफेद कलर की कार जो की क्रेटा फॉर्च्यूनर या xuv300 हो सकती है। बच्चे को लेकर गया है।


Tags:    

Similar News