69 दुकानदारों को शीघ्र ही क्रिस्टल आर्केड के सामने मिलेगा व्यवस्थापन

Update: 2026-01-13 06:17 GMT

रायपुर। राजधानी शहर रायपुर में ऑक्सीजोन का निर्माण किये जाने लगभग 8 वर्ष पूर्व खालसा स्कूल के सामने से हटाए गए प्रभावित 69 दुकानदारों को क्रिस्टल आर्केड के सामने शीघ्र व्यवस्थापन दिए जाने का मार्ग प्रशस्त हो गया है. महापौर मीनल चौबे की अध्यक्षता में एमआईसी ने इसे लेकर संकल्प पारित किया है. 

जिससे प्रसन्न होकर प्रभावित दुकानदारों ने नगर निगम मुख्यालय भवन पहुंचकर महापौर मीनल चौबे से मिलकर उन्हें बुके प्रदत्त करते हुए हार्दिक धन्यवाद दिया. महापौर से मिलने वालों में प्रभावित दुकानदार उमेश नामदेव, परेश चौहान सहित नगर निगम रायपुर के पूर्व पार्षद दिलीप किरण सारथी, वरिष्ठ पत्रकार अनिरुद्ध दुबे की महापौर कक्ष में उपस्थिति रही.

Tags:    

Similar News

null