53 पेटी शराब जब्त, धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Update: 2026-07-25 11:04 GMT

धमतरी। पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में अवैध शराब के विरुद्ध लगातार चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अर्जुनी पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना प्रभारी अर्जुनी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम धौराभाठा में तत्काल दबिश देकर कार्यवाही की। मौके पर घेराबंदी कर दो आरोपियों -

53 पेटी अवैध शराब बरामद की गई, कुल मिलाकर 2544 पौवा (लगभग 458 लीटर) अवैध शराब जब्त की गई है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत 2,23,680/-रूपये जप्त किया गया और आरोपियों के विरुद्ध थाना अर्जुनी में धारा 34 (2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। पुलिस द्वारा मामले में आबकारी अधिनियम के प्रावधानों के तहत वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। साथ ही इस अवैध शराब की सप्लाई चेन, परिवहन, भंडारण तथा वितरण से जुड़े अन्य व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध भी कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

आरोपियों का नाम

खिलानंद साहू उर्फ़ गोलू पिता ईश्वर साहू उम्र -33 वर्ष निवासी धौरभाठा थाना अर्जुनी,जिला धमतरी (छ.ग.)

कमलेश साहू पिता कोमल साहू उम्र 32 वर्ष निवासी धौरभाठा थाना अर्जुनी,जिला धमतरी (छ.ग.)।

Tags:    

Similar News