50 किलो गांजे की तस्करी, उड़ीसा का पैडलर गिरफ्तार

छग

Update: 2026-02-23 14:04 GMT
जनता से रिश्ता की खबर का असर, हमारी खबर सच निकली
विगत 13 वर्षों से नशे के खिलाफ जनता से रिश्ता ने चलाया था विशेष अभियान
जनता से रिश्ता अभियान रंग लाया, गांजा नेटवर्क का खुलासा
जनता से रिश्ता की खबर के बाद पुलिस एक्शन, आरोपी गिरफ्तार
जनता से रिश्ता की पहल, नशा कारोबारियों पर सख्ती
जनता से रिश्ता ने दिखाया सच, तस्करी केस में नया मोड़
जनता से रिश्ता की मुहिम से मजबूत हुआ नशा विरोधी अभियान

Raipur. रायपुर। 
रायपुर कमिश्नरेट के अंतर्गत DCP सेंट्रल जोन के निर्देशन में गांजा तस्करी के एक चर्चित मामले में पुलिस ने एक अन्य आरोपी को उड़ीसा से गिरफ्तार किया है। कार्रवाई थाना सिविल लाइन पुलिस और क्राइम टीम की संयुक्त मेहनत का परिणाम है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजकिशोर बेहरा उर्फ मिलन (उम्र 31 वर्ष) के रूप में हुई है, जो उड़ीसा के फुलवानी जिले के बालीगुड़ा क्षेत्र का निवासी है। आरोपी के कब्जे से दो मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, यह गिरफ्तारी फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेजेस के आधार पर की गई है। आरोपी राजकिशोर बेहरा उर्फ मिलन इस अवैध नेटवर्क में पैडलर के रूप में कार्य कर रहा था। वह अपने बैंक खाते में रकम प्राप्त कर मादक पदार्थ उपलब्ध कराने की भूमिका निभाता था।

जांच एजेंसियों का मानना है कि आरोपी की गिरफ्तारी से गांजा तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण सुराग मिल सकते हैं। इस प्रकरण की शुरुआत 14 फरवरी 2026 को मिली एक गोपनीय सूचना से हुई थी। मुखबिर से जानकारी प्राप्त हुई कि थाना सिविल लाइन क्षेत्रांतर्गत केनाल रोड स्थित दुर्गा मंच के पीछे खाली मैदान में एक चारपहिया वाहन में सवार दो व्यक्ति अवैध रूप से गांजा रखकर बिक्री के उद्देश्य से ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने तत्काल रेड कार्रवाई की। रेड के दौरान पुलिस ने आरोपी हृषिकेश उर्फ ऋषिकेश उर्फ ऋषि सरोज तथा हिमांशु दामले को मौके से पकड़ लिया। तलाशी में उनके कब्जे से लगभग 50 किलोग्राम गांजा और नगदी रकम 2 लाख रुपये जब्त की गई। इसके बाद दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना सिविल लाइन में अपराध क्रमांक 88/2026 के तहत धारा 20(सी) और 29 नारकोटिक एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के दौरान पुलिस ने फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेजेस पर काम करते हुए अन्य संलिप्त व्यक्तियों की पतासाजी शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों, कॉल डिटेल्स और मुखबिर तंत्र की मदद से राजकिशोर बेहरा उर्फ मिलन की संलिप्तता सामने आई। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस टीम ने उड़ीसा में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के कब्जे से जब्त मोबाइल फोन की जांच की जा रही है, जिससे नेटवर्क के अन्य सदस्यों और लेन-देन के बारे में अहम जानकारी मिलने की उम्मीद है। मामले में आगे की जांच जारी है और अन्य संभावित आरोपियों की तलाश की जा रही है। रायपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सख्त अभियान जारी रहेगा और ऐसे अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Tags:    

Similar News